यु एस ए के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मांस, मछली, मुर्गा, बीफ, पोर्क जैसी मांसाहारी चीज़ों को खाना बंद कर दिया है और पूरी तरह से शाकाहारी हो गए हैं। शाकाहारी होने के बाद उन्होंने तीन साल में अपना वज़न करीब 14 किलो घटा लिया है. शाकाहारी भोजन वे यु एस ए के 42 वें राष्ट्रपति थे और अभी उनकी उम्र ६७ साल है। उन्होंने बौद्ध शैली में प्रार्थनाएं करना भी शुरू कर दिया है।
याद रहे कि माइक टाइसन भी पूरी तरह शाकाहार को अपना चुके हैं। मैडोना पहले से ही शाकाहारी हो चुकी हैं। गरज यह कि दुनिया भर में शाकाहार का डंका बज रहा है। (http://www.aarp.org/health/healthy-living/info-08-2013/bill-clinton-vegan.html





