हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एलिसिया सिल्वरस्टोन ने शाकाहार को अपनाया और 'पेटा' के लिए विज्ञापन अभियान में फ्री शूट भी किया. (शाकाहार.ओआरजी पर वीडियो गैलरी में वीडियो भी देखें). सिल्वरस्टोन शाकाहार के अलावा प्रकृतिवादी भी हैं और अपने घर को उन्होंने पर्यावरणप्रेमी की तरह बनाया और सजाया है. वे घर पर सौर ऊर्जा का उपयोग करती हैं और अपने बगीचे में उगाई गई जैविक सब्ज़ियाँ और फल खाती हैं.





