
फिल्म ‘कमांडो’ में मजबूत कदकाठी में नजर आने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल बीते एक दशक से शाकाहार अपना चुके हैं। वह अपने खानपान की सेहतमंद आदतों का लाभ ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह पहले की अपेक्षा ज्यादा तेज और फुर्तीला महसूस करते हैं। पेटा के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान गुरुवार को 35 वर्षीय विद्युत ने कहा कि शाकाहारी बनने के बाद मेरी जिंदगी में सारी चीजें बदल गईं। हर अच्छी चीज हो रही है।उन्होंने कहा कि मैं सच कह रहा हूं क्योंकि मैंने अपने शरीर और दिमाग में बदलाव देखा है। मैं अपने शरीर और मस्तिष्क के बीच जुड़ाव महसूस कर सकता हूं। इसके बाद मैंने खुद को अपनी शारीरिक क्षमता के साथ विकसित करना शुरू किया। मैंने महसूस किया कि मैं ज्यादा तेज और फुर्तीला हो गया हूं।जहां तक मार्शल आर्ट्स की बात है, वह खुद को एक स्वार्थी इंसान मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मार्शल आर्ट्स के मामले में स्वार्थी हूं, इसलिए यह मेरी मदद कर रहा है। मेरा शरीर देखने में अच्छा लग रहा है। यह मांसल नहीं बल्कि गठीला दिखता है। मैं जब चाहूं वजन बढ़ा और घटा सकता हूं।विद्युत एक राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट हैं और केरल के मार्शल आर्ट्स कलारीपयाट्टु के विशेषज्ञ हैं।





