
बेशक पिछले काफी समय से अभिनेत्री अमृता राव रूपहले पर्दे से गायब है, वह कहती है कि उसके पास काम की कमी नहीं है क्योंकि वह हमेशा से ही संख्या की तुलना में गुणवत्ता को अहमियत देती रही है। वह अरशद वारसी के साथ अपनी फिल्म ‘जोली एलएल.बी.’ की शूटिंग पूरी कर चुकी है तथा अपने विज्ञापनों में भी व्यस्त है।
अमृता राव अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखती है। वह बताती है, ‘‘मैं स्वस्थ शाकाहारी आहार का सेवन करती हूं। दही या दूध ही कैल्शियम की मेरी दैनिक जरूरत को पूरी करता है। मैं दिन के दौरान काफी तरल पीती हूं।’’ अमृता बताती है, ‘‘मुझे चावल काफी पसंद हैं इसलिए मैं जंक फूड कम से कम खाने की कोशिश करती हूं परंतु यह मेरी कमजोरी है।’’ अमृता स्वस्थ रहने के लिए शाकाहार के पालन पर जोर देते हुए कहती है, ‘‘शाकाहार का सेवन आजकल जरूरी है क्योंकि अन्य तरह के भोजन के मामले में आप स्वच्छता तथा शुद्धता को लेकर हमेशा आशंकित रहते हैं। मेरा मानना है कि शाकाहार स्वस्थ रहने का सर्वोत्तम जरिया है तथा मैं हर किसी को इसका पालन करने की सलाह देती हूं।’’





