
आखिर जरीन खान के मोटापे पर की गई आलोचना ने उनकी आंखे खोल दी है। अब वह खुद को पतला करने के लिए शाकाहार की तरफ अपना कदम बढ़ा रही है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके लिए मांसाहारी खाने से दूर रहना अभी भी मुश्किल है।
भागवत कैलेंडर लांच करने के मौके पर पहुंची जरीन को देख कर सब हैरत में पड़ गए। दरअसल वो थोड़ी पतली दिखाई दे रही थी। हालांकि उन्होंने अपने वजन को लेकर तो कुछ खान नहीं कहा लेकिन अपने नॉनवेज फुड लव के बारे में जरूर कहा। वह कहती हैं कि मैं जन्म से ही मांसाहारी हूं। इसलिए मेरे लिए शाकाहारी होना आसान नहीं है। मैं ऐसे लोगों को सलाम करती हूं जो शाकाहारी खाना खाते हैं। मैं शाकाहारी बनने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हूं।





