
तमिल सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सेहरावत को जानवरों के हितों के लिए काम करने वाली प्रमुख संस्था-पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की भारतीय शाखा ने सबसे आकर्षक शाकाहारी व्यक्तियों में शीर्ष पर रखा है।
पेटा द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक 'कोलावरी डी' गाने से लोकप्रियता हासिल करने वाले धनुष और मल्लिका को विवेक ओबेराय, विद्या बालन, सोनू सूद, शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और करीना कपूर से अधिक मत प्राप्त हुए।
मल्लिका ने अपने बयान में कहा कि शाकाहारी होने से मेरे अंदर एक बहुत बड़ा गुण विकसित हुआ है और वह यह है कि इस आदत ने मुझे बिल्कुल साफचित्त इंसान बना दिया है।
मल्लिका अपने सैक्सी फिगर का श्रेय अपने शाकाहारी होने को देती हैं। उनका कहना है कि शाकाहारी होने से उन्हें स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इस बारे में वे जल्दी ही टिप्स देने वाली हैं और अपनी डाइट के बारे में बताने वाली हैं।
वैसे मल्लिका का मानना है कि वेजेटेरियन होते ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। 2001 में हुए पेटा के एक पोल में मल्लिका को "हॉटेस्ट वेजेटेरियन सेलिब्रिटी" घोषित किया जा चुका है।
धनुष ने कहा कि शाकाहार ने मुझे स्वस्थ बनाए रखा है। मैं हमेशा तरोताजा महसूस करता हूं। जितनी बार मैं भोजन के लिए बैठता हूं, मैं एक लिहाज से पर्यावरण को मदद पहुंचा रहा होता हूं। मुझे शाकाहारी होने का गर्व है।





