banner1 banner2 banner3
Bookmark and Share

tamato

टमाटर में प्रोस्टेट ग्रंथ के कैंसर की सुरक्षा के लिए अनेक गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। टमाटर से बने खाद्य पदार्थों में 90 प्रतिशत से अधिक लाइकोपिन पाया जाता है जो कैंसर से सुरक्षा में सहायक सिद्ध होता है। उक्त विचार शाकाहार शोध संस्थान नई दिल्ली के शाकाहार विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार जैन ने नगर की ¨सधी गली में स्थित महावीर ज्ञान केंद्र पर शाकाहार और सेहत विषयक आयोजित गोष्ठी के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के हावर्ड ऑफ पब्लिक हेल्थ में अनुसंधान कर्ताओं के द्वारा 40 से 65 वर्ष की आयु के पुरुषों को टमाटर का सेवन कराने के पश्चात शोध किया गया, जिसमें टमाटर में लाइकोपिन रसायन की अधिकता के कारण अधिकांश पुरुषों के प्रोस्टेट कैंसर से मुक्ति प्राप्त हुई है। डायटीशियन छवि जैन ने कहा कि मधुमेह में टमाटर उपयोगी साबित होता है। टमाटर की खटास से शरीर में सर्करा की मात्रा कम होती है। छोटे बच्चों की नेत्र ज्योति कम होने पर उन्हें टमाटर का सेवन करना चाहिए। पके लाल टमाटर में ए विटामिन की मात्रा 525 एमजी पाई जाती है। रतौधीं के रोगी को प्रात: एवं सायं 200 ग्राम टमाटर का रस पीने से लाभ मिलता है। पाइल्स रोग में 200 ग्राम टमाटर प्रतिदिन लेने से रक्त श्राव में लाभ मिलता है और कब्ज को दूर करता है। शाकाहार शोध छात्रा अंजुम राईन ने कहा कि गर्भावस्था में स्त्रियों को टमाटर का रस पीने से रक्त की कमी दूर होती है। उन्होंने शाकाहार को अमृत बताते हुए कहा कि इसमें विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, कार्बोज आदि की मात्रा काफी होती है। जिससे विश्व में शाकाहार की साख बढ़ रही है। इस मौके पर अन्नू राजपूत, प्रदीप भटनागर, अशेष जैन, महावीर जैन, राजाराम शाक्य मौजूद रहे।

769063