
शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि नॉन वेजटेरियन लोगों के मुकाबले उनकी आयु ज्यादा लंबी होती है। खासतौर पर पुरुषों को इसका अधिक फायदा मिलता है। कैलिफोर्निया स्थित लोमा लिंड शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि नॉन वेजटेरियन लोगों के मुकाबले उनकी आयु ज्यादा लंबी होती है। खासतौर पर पुरुषों को इसका अधिक फायदा मिलता है। कैलिफोर्निया स्थित लोमा लिंडो यूनिवर्सिटी के अध्ययन में यह बात पता चली है। शोध के अनुसार शाकाहारी लोगों में ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे स्वाभाविक रूप से उनकी आयु लंबी होती है। 70,000 से ज्यादा स्त्रियों और पुरुषों पर अध्ययन करने के बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिभागियों को वेजटेरियन और नॉन-वेजटेरियन दो समूहों में बांटा और उनकी खानपान संबंधी आदतों का विश्लेषण किया। छह साल तक चले इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि मांसाहारियों के मुकाबले शाकाहारी लंबी उम्र जीने में कामयाब रहे। उनका वजन भी नियंत्रण में था। अगर आप भी स्वस्थ और लंबी आयु पाना चाहते हैं तो मांसाहार छोड़कर शाकाहार अपनाएं।





