banner1 banner2 banner3
Bookmark and Share

makdi

अगर आप मांसाहार के शौकीन हैं तो लोन स्टार नामक मकड़ा आपको शाकाहारी बना सकता है। सुनने में कुछ अजीब लगता है मगर हाल में एक शोध में पता चला है लोन स्टार नामक एक मकड़े के काटने से इंसानों को मांस से एलर्जी हो जाती है।

यह मकड़ा मूल रूप से यूरोप के पूर्वी तट में पाए जाने वाले मकड़ों की प्रजाति का है। लोन स्टार मकड़े की पीठ पर एक सफेद डॉट होता है। वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि इस छोटे से जीव की लार में कुछ इस तरह के तत्व होते हैं जो मीट के प्रति एलर्जी उत्पन्न कर देते हैं।

शोधकर्ता डॉ. कॉमिन्स का मानना है कि रेड मीट में अल्फा-गल नामक शर्करा मौजूद होती है जिसकी मात्रा लोन स्टार के काटने के बाद अचानक से बहुत बढ़ जाती है। यानी शरीर में यह शर्करा आवश्यकता से अधिक हो जाती है। उनका यह निष्कर्ष लोन स्टार की लार के अध्ययन से निकाला गया है।

गौरतलब है कि मीट एलर्जी को गैलेक्टोस अल्फा-1 और 3-गैलेक्टोस (अल्फा गल) के नाम से भी जाना जाता है और अमेरिका में करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोग इस एलर्जी से परेशान हैं।

769062