लोगों को लगता है. पार्टी वगैरह में भी वेजिटेरियन्स की फजीहत हो जाती है. लिमिटेड वैराइटी की ही खाने उनके लिए मौजूद रहते हैं और वहीं नॉन वेजिटेरियन्स की पार्टी में बल्ले-बल्ले रहती है.लेकिन ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि वेजिटेरियन्स, नॉन वेजिटेरियन्स की तुलना में ज्यादा कूल और फिट होते हैं.
गुस्सा कम आता है
यूएस की कई हेल्थ रिसर्च के मुताबिक नॉन वेजिटेरियन्स वेजिटेरियन्स की तुलना में ज्यादा गुस्सैल और आक्रामक होते हैं. वो बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं और किसी से अच्छे से बर्ताव नहीं करते. योग गुरु सुनील सिंह बताते हैं कि मामला केवल चिकन या मटन का नहीं बल्कि इनमें पड़ने

वाले मसालों का भी है, जो लोगों को उत्तेजक बना देता हैं.
शाकाहारी खाने में मसाले की मात्रा कम होती है, जो पेट के साथ ही साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है. आज के युवा इंटरनेट पर हेल्थ से जुड़ी सारी खबरें, सूचनाओं को पढ़ रहे हैं और ज्यादातर शाकाहारी भोजन की तरफ आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि कहीं न कहीं ये पर्सनैलिटी को भी बेहतर बनाता है.
डिप्रेशन कम करता है
आज की व्यस्त दिनचर्या में आदमी खाने की अनदेखी और काम के प्रेशर से पैसे नहीं कमा रहा बल्कि डिप्रेशन और कमजोर नर्वस सिस्टम का शिकार होता जा रहा है. ऐसे मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने लोगों को शाकाहारी भोजन करने की सलाह दी. इस सलाह को मानते हुए कुछ लोगों ने शाकाहारी भोजन को तवज्जो दी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी डिप्रेशन की शिकायत कम हो गयी. मेडिकल साइंस भी इस बात को मानता है कि हरी पत्तियों वाली सब्जियां जैसे पालक, पोदीना, मेथी साथ ही इन सब्जियों के सूप और जूस कई बीमारियों से लड़ने में हेल्प करते हैं.
स्लिम एंड फिट
डायटिशियन शिखा शर्मा बताती हैं कि नॉनवेज में यूज किया गया हद से ज्यादा ऑयल चेहरे पर पिंपल और दाग-धब्बों का कारण बनता है. कमर और पेट के आस-पास के हिस्सों में पड़ने वाले निशान की वजह भी काफी हद तक यही होते हैं. बच्चों से लेकर बूढ़े तक अब अपने आप को स्लिम एंड फिट रखना चाहते हैं. इसलिए वो ऐसी डायट लेना चाहते हैं, जिससे उनका शरीर और त्वचा दोनों साफ रहे. वो अपने साथ अपने बैग में नींबू पानी, मौसमी का जूस और सेब जैसी चीजें लेकर चलते हैं. लखनऊ स्थित लामार्टीनियर स्कूल की एक छात्र के कहने पर बहुत सारी छात्राओं ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया ये कहकर कि जानवरों को मारकर उन्हें खाकर हम अपनी सेहत नहीं बना सकते. फिटनेस के साथ स्प्रीचुअल फिटनेस की चाह लोगों को शाकाहारी बना रही है.
नॉन वेजिटेरियन ऐसे बने शाकाहारी
फल खाने की आदत रोज डालें. एक ही फल न खायें बल्कि बदल-बदल कर और लगभग सारे फल खायें क्योंकि किसी फल में कुछ विटामिन्स होते हैं तो किसी में कुछ. बेहतर हो अलग इनका मिक्स जूस पिएं.एकदम से वेजिटेरियन बनने की जरूरत नहीं. वेज खाने की सीमा फलों और सब्जियों तक ही सीमित न रखें. नई-नई चीजें ट्राई करते रहें. कोशिश करें कम से कम मसाले वाली चीजें खायें. दूध, दही, पनीर जैसी चीजों को खाने में अवश्य शामिल करें.
(सौ: श्री न्यूज़)





