लंदन। शाकाहार को बढ़ावा देने वाली संस्था पेटा का दावा है कि शाकाहारी लोगों में मांसाहारी लोगों के मुकाबले ज्यादा सेक्स पावर होती है। वो बिस्तर में ज्यादा समय बिताते हैं, और अपने साथी को संतुष्ट करने में सक्षम होते हैं। ऐसा दावा पेटा ने एक 38 सेकंड के वीडियो के जरिए किया है।
पेटा ने 25 जनवरी से शुरू किए नए अभियान के तहत ये वीडियो जारी किया है, जिसमें लोगों से शाकाहार को अपनाने की अपील की जा रही है। इस वीडियो में 2 कपल्स को दिखाया गया है, जिनकी सेक्स लाइफ के बारे में पेटा के वैज्ञानिकों ने शोध किया है। वैसे, इस वीडियो को टीवी पर आने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।





