
उपखंड डीग के कस्बा जनूथर में जैन आचार्य मुनि ज्ञानसागर ने मंगल विहार के दौरान जैन धर्मशाला पर जैन समाज के लोगों को जीवन में कम खाना, गम खाने के साथ शाकाहारी बनने का उपदेश दिया। उन्होंने मनुष्य जीवन में किसी को मानसिक रूप से अहिंसक प्रवृत्ति से हमेशा परे रहने को कहा। मंगल प्रवेश के दौरान जैन समाज द्वारा जैन आचार्यों का स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया। शाम को जैन आचार्य ने डीग को कूच विहार किया। इस दौरान जयंती, रघुवर, अशोक जैन, आकाश, डोरीलाल एवं जैन समाज के लोगों के साथ पंचायत समिति सदस्य जगदीश लवानियां, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौधरी आदि लोग भी मौजूद रहे।





