
प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में नि:शुल्क हड्डियों का जांच कैंप आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 लोगों ने जांच करवाकर लाभ प्राप्त किया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अमित बत्रा एमएस आर्थो, पीजीआई रोहतक की टीम ने सेवाएं दी। शिविर में डा. अमित बत्रा ने अपने निजी कोष से मरीजों को दवाईयां भी उपलब्ध करवाई। डा. बत्रा ने कहा कि अपनी दिनचर्या व खानपान में सावधानी रखें। शुद्ध शाकाहारी बनें। शाकाहार पदार्थों का ही सेवन करें और विटामिनयुक्त भोजन पर्याप्त मात्रा में लें। उन्होंने हड्डियों से संबंधित रोगों बारे अनेक सावधानियां रखने बारे लोगों को जानकारियां दी। डा. बत्रा ने कहा कि आजकल घुटनों में दर्द, सरवाइकल आम समस्या है। उन्होंने कहा कि शुद्ध शाकाहार भोजन में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन पाया जाता है जिसका सेवन कर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।





