
कुछ विद्वान मांसाहार को सही साबित करने के लिये कुछ अधिक ही अध्यात्मिक ज्ञान का बखान करते हुए विज्ञान का भी हवाला देते हैं, तब हंसी आती है। वैसे यह पश्चिमी विज्ञान की मान्यता नहीं है कि पेड़ पौद्यों में भी जीवन होता है बल्कि भारतीय अध्यात्म दर्शन भी इस बात की पुष्टि करता है कि वनस्पतियों में भी जीवन का स्पंदन होता है। ऐसे में मांसाहारी विद्वान दावा करते हैं कि जब सब्जी या अन्य शाकाहार पदार्थों के उत्पादन, जड़ से प्रथकीकरण तथा सेवन करने पर भी अन्य जीव की हत्या होती है ऐसे में पशु या पक्षियों को…
अर्थलिंग्स अर्थात ‘धरतीवासी’ वृत्तचित्र वर्ष 2005 में रिलीज़ हुआ था. इसमें यह दिखाया गया है कि मनुष्य अपने से भिन्न अर्थात ‘मनुष्येतर’ प्राणियों को किस प्रकार पालतू पशु, भोजन, वस्त्र, मनोरंजन, और वैज्ञानिक परीक्षण के लिए अपने उपयोग में लेते हैं. फिल्म में हॉलीवुड कलाकार जोआकिन फीनिक्ससूत्रधार हैं. फिल्म का संगीत प्रख्यात संगीतकार मोबी ने दिया है. फीनिक्स और मोबी, दोनों ही शाकाहार आन्दोलन के समर्थक हैं. फिल्म का निर्देशन शौन मोंसन ने किया है, वे भी शाकाहारी हैं.
फिल्म में पालतू जीवों के विक्रय…
हमारे संत, महात्मा और योग गुरु सदियों से यही कहते रहे हैं कि अगर अपनी सेहत को बचाना है, तो मांसाहार त्यागकर सात्विक भोजन शुरू कर दो। पर शायद हर किसी के लिए शाकाहार को पूरी तरह अपनाना आसान भी नहीं है, इसलिए यह देश पूरी तरह शाकाहारी कभी नहीं हो सका। लेकिन इस बार मांसाहार का विरोध एक नए मोर्चे से हुआ है।
पिछले दिनों जब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरो में दुनिया भर के पर्यावरणवादी, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी और कई राष्ट्रों के प्रमुख ग्लोबल वार्मिग के खतरों पर चर्चा के लिए जमा हुए, तो वहां से एक…





