सर्दी के सितम से बचाव करने में शाकाहार पद्धति काफी कारगर साबित होती है। सर्दी में खून का जमना, पानी की कमी होना, हार्टअटेक फेफड़ों में कमजोरी जैसी गंभीर बीमारियां अपना प्रभाव दिखाती हैं। यदि हम अपने भोजन में शाकाहार जीवन पद्धति को अपनाएं तथा नियमित योग करें तो सर्दी के प्रकोप का कम कर सकते हैं। उक्त विचार राष्ट्रीय शाकाहार शोध संस्थान नई दिल्ली के शाकाहार विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार जैन ने जैन मार्केट में आयोजित गोष्ठी के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में हृदय रोग की आशंका…

मानें या ना मानें मांसाहार नैतिक, आध्यात्मिक और मानवीय दृष्टि से तो नुकसानदेय है ही, सेहत की दृष्टि से भी हानिकारक है। नैतिक या आध्यात्मिक आधार पर भले मांसाहार छोड़ना गंवारा न हो पर केलिफोर्निया के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. डीन ओरनिश के अनुसार केवल शाकाहार अपनाकर हृदय और कैंसर रोग को आसानी से ठीक किया जा सकता है।…

मांसाहार करके छोड़ने वाले व्यक्ति को समाज के माँसाहारी ‘नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली’ कहावत सुना सकते हैं. जबकि मांसाहार छोड़ने वाला व्यक्ति ऐसा करके सचमुच में इस प्रकार कई बड़े ही नेक काम करता है. जिनमे मांसाहार के लिए काटने वाले प्राणी की जान को बचाना और धरती पर चारे की अधिक पैदावार बढाने का दबाव कम करना दोनों ही शामिल हैं. मेरी इस दलील को मांसाहारप्रेमी यह कह कर खारिज कर सकते हैं. कि हमारे मांस खाना छोड़ने से किसी प्राणी की जान कैसे बच सकती है, किन्तु यदि किसी प्रेरणा से एक लाख व्यक्ति मांस खाना छोड़ दे तो आप स्वयं गणना कर सकते हैं कि इस प्रकार कितने मुर्गों, बकरों और बाक़ी प्राणियों के प्राण बचेंगे, अवैध शिकारियों के हाथों मरने वाले अलग. यदि एक व्यक्ति ढाई सौ ग्राम मुर्गा खाता हैं तो इस प्रकार लगभग पच्चीस हज़ार मुर्गों की जान बच सकती है, जिस निरीह प्राणी को केवल जीभ के स्वाद की पूर्ति हेतु काटने के लिए पौल्ट्री फार्म में पैदा किया जाता हैं. इसी प्रकार यदि एक बकरे से तीस किलो मीट प्राप्त होता है और उसे एक सौ बीस व्यक्ति मांसाहार के रूप में प्रयोग कर सकते है तो समझिये कि एक लाख लोगो कि मांसाहार छोड़ने से एक बार में करीब आठ सौ तैंतीस बकरों की जाने बख्श जाती.…
एक प्रेस समाचार के अनुसार अमरीका में डेढ़ करोड़ व्यक्ति शाकाहारी हैं। दस वर्ष पूर्व नीदरलैंड की ''१.५% आबादी'' शाकाहारी थी जबकि वर्तमान में वहाँ ''५%'' व्यक्ति शाकाहारी हैं। सुप्रसिद्ध गैलप मतगणना के अनुसार इंग्लैंड में प्रति सप्ताह ''३००० व्यक्ति'' शाकाहारी बन रहे हैं। वहाँ अब ''२५ लाख'' से अधिक व्यक्ति शाकाहारी हैं। सुप्रसिद्ध गायक माइकेल जैकसन एवं मैडोना पहले से ही शाकाहारी हो चुके हैं। अब विश्व की सुप्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने भी 'शाकाहार' व्रत धारण कर लिया है। बुद्धिजीवी व्यक्ति शाकाहारी जीवन प्रणाली को अधिक आधुनिक, प्रगतिशील और वैज्ञानिक कहते हैं एवं अपने आपको शाकाहारी कहने में विश्व के प्रगतिशील व्यक्ति गर्व महसूस करते हैं।…





