
एक नए अध्ययन के मुताबिक शाकाहारी खाना खाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है और साथ ही उच्च रक्तचाप को कम करने में भी इससे मदद मिलती है। आहार, वजन, शारीरिक सक्रियता आदि उच्च रक्तचाप के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार होते हैं। शोधकर्ताओं ने 1900 से लेकर 2013 के बीच प्रकाशित हुए 32 ऐसे अध्ययन के आधार पर अपना निष्कर्ष निकाला है, जिसमें शोध में शामिल लोग सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाते थे।

मैनपुरी, भोगांव: व्यस्त एवं भागदौड़ वाली जिन्दगी में खानपान की अनियमितता बढ़ गई है,जिसके चलते खानेपीन मैनपुरी, भोगांव: व्यस्त एवं भागदौड़ वाली जिन्दगी में खानपान की अनियमितता बढ़ गई है,जिसके चलते खानेपीने का कोई समय निश्चित नहीं रह गया है। इसी कारण शरीर में बीमारियां पनपने लगी हैं। निरन्तर कब्ज, अपज व पित्त, कफ की विकृति के कारण होती है। शौच करते समय पीढ़ा, जलन, खुजली व मल के साथ रक्त का गिरना, शौच खुलकर नहीं होना आदि बवासीर के लक्षण हैं।
यह विचार राष्ट्रीय शाकाहार शोध संस्थान नई दिल्ली के…
भारत में शाकाहार और मांसाहार की बहस हिंसक और सांप्रदायिक हो चली है, लेकिन यह बहस इन दिनों पूरी दुनिया में चल रही है। वहां यह बहस धार्मिक न होकर नैतिक या पर्यावरण से संबंधित है। पश्चिम में जो लोग शाकाहार के समर्थक हैं, वे भी अक्सर उग्र हो जाते हैं। जो लोग स्वास्थ्य के कारणों से शाकाहारी हो गए हैं, वे उग्र तो नहीं होते, लेकिन शाकाहार के प्रचार में उत्साह उनमें भी खूब दिखता है। पश्चिम में एक और श्रेणी शाकाहारियों की है, जिन्हें 'वेजन' कहते हैं। ये लोग पशुओं से मिलने वाला कोई भी आहार यानी दूध वगैरह भी नहीं लेते। शाकाहारियों की एक दलील यह है कि मनुष्य मूलत: शाकाहारी प्राणी है और मांसाहार उसकी प्रकृति के अनुकूल नहीं है। एक और संप्रदाय चल पड़ा है, जिसका कहना है कि मनुष्य की समस्याएं इसलिए हैं कि वह प्रकृति से दूर हो गया है। वे न सिर्फ मांसाहार का, बल्कि पकाकर खाने का भी विरोध करते हैं। इनका कहना है कि कच्चे कंद-मूल फल खाने से ही इंसान का उद्धार होगा।…

शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि नॉन वेजटेरियन लोगों के मुकाबले उनकी आयु ज्यादा लंबी होती है। खासतौर पर पुरुषों को इसका अधिक फायदा मिलता है। कैलिफोर्निया स्थित लोमा लिंड शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि नॉन वेजटेरियन लोगों के मुकाबले उनकी आयु ज्यादा लंबी होती है। खासतौर पर पुरुषों को इसका अधिक फायदा मिलता है। कैलिफोर्निया स्थित लोमा लिंडो यूनिवर्सिटी के अध्ययन में यह बात पता चली है। शोध के अनुसार शाकाहारी लोगों में ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है,…

केलिफोर्निया के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. डीन ओरनिश के अनुसार केवल शाकाहार अपनाकर हृदय और कैंसर रोग को आसानी से ठीक किया जा सकता है।उनका कहना है की दवाईयां तो लेनी होगी लेकिन उनका असर सत्तर प्रतिशत तेजी से होगा। डा. डीन पहले ऐसे चिकित्सा विज्ञानी हैं जो रोगियों को बिना चीर फाड़ किए ठीक करने में यकीन करते हैं। उन्होंने इलाज के लिए आए मरीजों की खानपान की आदतें बदल कर उन्हें ठीक किया है। …





